अग्रणी प्रयास संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही प्रेम कुमार धूमल

विवेक शर्मा हमीरपुर :- सामाजिक कार्यो में अग्रणी प्रयास संस्था समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है  केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग  ठाकुर के प्रयासों से यह संस्था हर क्षेत्र में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रयास संस्था के एक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही ,उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था के प्रयास सराहनीय हैं समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार एवं वर्ग को इस संस्था ने घर द्वार पहुंचकर सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं उन्होंने कहा कि संस्था बेहतरीन काम कर रही है कितने काम करती आई है क्या-क्या संस्था द्वारा किया जा रहा है इस बात को लेकर संस्था के पदाधिकारी एक डॉक्यूमेंट्री या बुकलेट तैयार करें ताकि लोगों को पता चल सके यह संस्था किस तरह से लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रयास संस्था द्वारा पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले करीब 40 शिक्षकों को सम्मानित किया उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से यह संस्था शिक्षा  स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगातार काम कर रही है महामारी के दौरान इस संस्था द्वारा रोगी वाहन के माध्यम से घर द्वार पर तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई जो वर्तमान में भी निरंतर काम कर रहे है अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू किया गया खेलमहाकुंभ हमीरपुर से शुरू होकर आज पूरे देश में खेला जा रहा है खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने गृह राज्य गुजरात में इसे शुरू किया जो अपने आप में प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बात है उन्होंने प्रयास संस्था की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समजिक क्षेत्र में आपके प्रयास सराहनीय है इसी तरह मानवता भलाई समाज सेवा करते रहें लोगों के सुख दख में काम आते रहे इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का संस्था पदाधिकारियों स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

[covid-data]