प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हिमाचल में आते हैं तब विकास की नई पटकथा लिख के जाते हैं : नवीन शर्मा ।

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने प्रैस नोट जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा का संचार होता है । नवीन शर्मा ने कहा कि जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आते है तब भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह होता है प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को बिना मांगे अरबों रुपये के प्रोजेक्ट दिए हैं जो आज तक नहीं हुआ वो मोदी जी ने कर के दिखाया है यह प्रदेश व केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से हुआ है ।
हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हिमाचल को हाइड्रोइंजिनियरिंग कॉलेज बिलासपुर , ऐम्स बिलासपुर ,आईआईएम सिरमौर,आईआईटी ऊना व अन्य अनेकों संस्थान हिमाचल को दिए जिनसे युवाओं को भविष्य संवरेगा । नवीन शर्मा ने कहा कि 13 अक्टूबर को ऊना व चम्बा के लिए ऐतिहासिक होगा ऊना के हरोली में करोडों रुपये के बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास होगा जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा , साथ ही हमीरपुर के लिए एक बहुत ही ऐतिहासिक दिन है केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक उपलब्धि ऊना से हमीरपुर के लिए रेल लाइन का शिलान्यास देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे साथ ही देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना के अंदौरा से दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखा कर प्रधानमंत्री मोदी शुरू करेंगे ।
नवीन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार व केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है और आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की जनता ने यह ठान लिया है कि प्रदेश में रिवाज़ बदलेगा और भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और हिमाचल में विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी ।

[covid-data]