विकास के किसी भी कामों के लिए लोग सीधे संपर्क करें: आशीष शर्मा

विवेक शर्मा हमीरपुर :- विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत नारा, नेरी और ब्राहलड़ी में लोगों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता का अब इम्तिहान का समय नजदीक है।
चुनावों के समय जनता को जनार्धन कहने वाले विधायक बनने के बाद खुद जनार्धन बनकर बैठ जाते हैं और साढ़े चार सालों बाद दोबारा जनता के बीच मुंह उठाकर चले जाते हैं। इस रिवाज को बदलने के लिए लोग इस बार आशीष शर्मा को समर्थन दें।
विकास के कामों के लिए लोग सीधे तौर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।इसके लिए किसी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह लोगों के साथ सीधा संपर्क रखेंगे।
चुनाव लड़ रहे अन्य पार्टियों के नेताओं के पास जनता को गिनाने के लिए अपनी उपलब्धियां नहीं हैं। यही कारण है कि जनता के बीच वह महज आशीष की बुराई कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है और इस बार इन नेताओं को अपने वोट के माध्यम से जबाव देगी।
हमीरपुर को नशा मुक्त बनाने व रोजगार के साधन विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को हमीरपुर की जनता अपने विस क्षेत्र का भविष्य ईवीएम में कैद करेगी।
उन्होंने अपील की है कि बेहतर भविष्य के लिए उन्हें चुनकर भेजें। वह जनता का सिर कभी झुकने नहीं देंगे और ऐसा काम करेंगे को हमीरपुर की जनता अपने वोट पर फक्र  करेगी।
[covid-data]