Search
Close this search box.

विकास ठाकुर को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, दो को विवाह के बंधन में बंधेंगे।

विवेकानंद/हमीरपुर :-अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी छोटे भाई विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में शाम 4:00 बजे बेहद गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। हर हिमाचली व देशवासी के लिए यह गौरवमई क्षण होंगे, इसके साथ ही अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद 2 दिसंबर को विकास नई जिंदगी की शुरुआत भी करने जा रहे हैं तथा डॉ प्रीति के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। 5 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे तथा प्रीतिभोज भी देंगे। लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

विकास व उनके परिजनों को एक बार पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं। विकास आगे भी इसी तरह निरंतर नए सोपान तय करता रहे। ग्राम पंचायत बारीं टौणी देवी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर अर्जुन अवार्ड मिलने से हर प्रदेशवासियों देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है तथा वह जिंदगी की नई शुरुआत अवार्ड मिलने के बाद करने जा रहे हैं, इससे खुशी और बढ़ गई है।

[covid-data]