ब्लू स्टार में मन को एकाग्र करने वसकारात्मक ज्ञान में वृद्धि के लिए एसडीएम पालमपुर द्वारा दिया गया मूल मंत्र

विवेकानंद वशिष्ठ/हमीरपुर :-   प्रदेश के प्रतिष्ठित व अग्रणी ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मेंप्रतिमाह किसी प्रख्यात व्यक्तित्व को बुलाकर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है| इसी मुहिम के तहत पालमपुर के एसडीएम श्री अमित गुलेरिया जी ने बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के महत्व के बारे में बताया| उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते हुए हम अपनी भारतीय संस्कृति से बिछड़ते जा रहे हैं| उन्होंने अपनी संस्कृति को गौरव से अपनाने का संदेश दिया| उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ अध्यात्मिक ज्ञान भी जरूरी है|

                   प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता जी ने एसडीएम श्री अमित गुलेरिया व उनके साथ आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया| विद्यालय के बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए उन्होंने मुख्य अतिथि का हार्दिक धन्यवाद किया|

[covid-data]