
विवेकानंद वशिष्ठ/हमीरपुर :- प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री आदरणीय बड़े भाई सुखविंदर सिंह सुक्खू को ताजपोशी की हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला का गौरव बढ़ाया है। आदरणीय मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा के विकास के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है। हमीरपुर के विकास के लिए मुझे पूर्ण आश्वस्त करने के लिए मैं बड़े भाई ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके आशीर्वाद और सहयोग से हमीरपुर विधानसभा के विकास के लिए मैं पूरी लगन से कार्य करूंगा।







