
विवेकानंद वशिष्ठ/हमीरपुर :- दी हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर के प्रधान पुरुषोत्तम कालिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बरमाना और दारलाघाट में सीमेंट प्लांट को बंद करना कंपनी के मालिकों की एक गहरी साजिश है। जिसमें यह कामयाब नहीं होंगे। हजारों कर्मचारियों एवं कामगारों को बिना नोटिस दिए सड़कों पर ला दिया है जो बहुत शर्मनाक है। कंपनी का यह कदम एकदम गैरकानूनी है। उन्होेने सरकार से मांग की कि वह कामगारों तथा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखे तथा उनके पक्ष में कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। कालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया जिन्होंने व्यवस्था के बावजूद प्रशासन को इस समस्या का हल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनका संगठन आशा करता है कि सरकार बड़े औद्योगिक घरानों की तानाशाही और मनमानी इस प्रदेश में नहीं चलने देगी सरकार शीघ्र कानूनी कार्रवाई कर हजारों पीड़ित कामगारों वह कर्मचारियों को न्याय प्रदान करवाएगी।