ब्लू स्टार में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश के प्रतिष्ठित व अग्रणी ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया| कनिष्ठ वर्ग में ‘शेप्स आइडेन्टिफिकेशन’गतिविधि करवाई गई जिसके अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकारो को समझा व जाना | वरिष्ठ वर्ग के बच्चों के लिए रामानुजन मैजिक स्क्वेयर गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनोरंजक मैथ्स मैजिक ट्रिक्स के बारे में जाना | इस गतिविधि का आयोजन अथर्ववेद सदन द्वारा किया गया| प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता जी ने मनोरंजक व ज्ञानवर्धक गतिविधि करवाने के लिए वर्तमान सदन को बधाई दी|

[covid-data]