ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यअतिथि इंजीनियर अनुपम ठाकुर जी( रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर )ने नवाजे  छात्र
 शहर के अग्रणी व प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में बच्चों ने धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया।
इस अवसर पर इंजीनियर अनुपम ठाकुर जी (रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर  )ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत दी। स्कूल अध्यक्षा डॉ सुमन लता जी,स्कूल प्रबंधक श्री ताराचंद जी ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।
इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक श्री ताराचंद जी ने वेलकम स्पीच देकर मुख्य अतिथि का सम्मान बढ़ाया। मुख्य अतिथि के कर कमलों  के साथ ही सभी बच्चों ने बारी-बारी अपनी रंग बिरंगी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना   से की गई।
बच्चों  ने  सरस्वती वंदना,कव्वाली,फनी डांस,भांगड़ा,बूंद-बूंद राजस्थानी, आई एम सो हैप्पी, देश भक्ति, हिमाचली नाटी, दिल में मार्स है,मोबाइल एडिक्शन, देश रंगीला आदि प्रस्तुतियों पर वाहवाही लूटी। इसके साथ ही स्कूल मुख्य अध्यापिका श्रीमती रेशमा दीक्षित जी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें सभी छात्रों  की सफलताओं तथा गतिविधियों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया।
अंत में मुख्य अतिथि इंजीनियर अनुपम ठाकुर जी ने बच्चों  की संपूर्ण गतिविधियों की भरपूर प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधक कमेटी का भी सम्मानीय आमंत्रण के लिए धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल अध्यक्षा डॉ सुमन लता जी, स्कूल प्रबंधक श्री ताराचंद जी, स्कूल चेयरमैन प्रोफेसर विकास दीक्षित जी एवं स्कूल मुख्य अध्यापिका श्रीमती रेशमा दीक्षित जी ने मुख्य अतिथि तथा  अभिभावकों का धन्यवाद किया।