
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शहर के प्रतिष्ठित ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के बच्चों को खेल-खेल में शारीरिक व्यायाम करवाया गया। व्यायाम करना हमारे लिए उतना ही जरूरी है जितना कि भोजन करना और पानी पीना। व्यायाम का अर्थ है अपने शरीर की देखरेख करना।

व्यायाम करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहता है। इससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं और यह हमें बीमारियों से दूर रखता है।

इसी उद्देश्य से बच्चों को खेल-खेल में शारीरिक व्यायाम करवाया गया। बच्चों ने भी उत्साहित होकर इन खेलों का आनंद लिया। बच्चों को जितना पढ़ाई के बारे में बताया जाता है उतना ही शरीर को स्वस्थ रखने के बारे में बताया जाना चाहिए।
पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में मोबाइल और टैबलेट होते हैं। जहां बच्चों को पार्क में जाकर खेलना चाहिए वहां यह बच्चे घर में बैठकर फोन चलाने में व्यस्त होते हैं।
स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह ,प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा के द्वारा स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाने के लिए तरह-तरह के खेल प्रबंध किए गए हैं जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी आनंद उठा सके।