
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दशहरा पर्व के ऊपर भाषण प्रतियोगिता, पेटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में जो विद्यार्थी विजयी रहे उनको स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान के द्वारा सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य ने बताया की दशहरा के महत्त्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।