Search
Close this search box.

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में करवाई गई ” विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   शहर के अग्रणी व प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में आज   ” विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता   छठी कक्षा से लेकर नवमी कक्षा तक के छात्रों में प्रार्थना सभा में करवाई गई।

 

जिसमें  विलियम शेक्सपियर, लिनार्दो  दा विंची व एलेग्जेंडर द ग्रेट तीनों  सदनों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग   लिया और  बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में लिनार्दो दा विंची सदन पहले स्थान पर, अलेक्जेंडर द ग्रेट द्वितीय स्थान पर और विलियम शेक्सपियर सदन तृतीय स्थान पर रहा।

 

 

       इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक  ताराचंद, अध्यक्षा डॉक्टर सुमन लता, अध्यक्ष  विकास दीक्षित व मुख्य अध्यापिका  रेशमा दीक्षित जी भी उपस्थित रहे।  अध्यक्ष  विकास दीक्षित ने विजयी सदनों को बधाई  दी और सभी छात्रों को भविष्य में भी ऐसी ही प्रतियोगिताओं  में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

[covid-data]