टौणी देवी में पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिय प्रयास तेज कर दिए हैं। उपचुनाव पांच नवंबर को को होंगें। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई।विकासखंड टौणी देवी से विभिन्न पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए बसों से भेज दी गई।
जिसमें पुलिस कर्मचारी भी शामिल है।  विकासखंड टौणी देवी में  बलोह पंचायत प्रधान का तथा चारियां दी धार व लग कड़ियार में उप प्रधान का चुनाव हो रहा है। बलोह में प्रधान के लिए दो महिला प्रत्याशी, लग में उपप्रधान को सात तथा चारियां दी धार में दो लोग मैदान में हैं। खंड विकास अधिकारी एचआर अत्री ने बताया कि इसके लिए  तैयारियां पूरी किनजा रही है।
तथा सभी पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना कर दी गई। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण तथा सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पार्टियों को पंचायत निरीक्षक सुरेश धीमान तथा उपनिरीक्षक सुभाष चंद विशेष दिशा निर्देश देकर रवाना किया।
[covid-data]