वि ज्ञा प_20250409_205559_0000

डीडीएम साई लॉ कालेज के 40 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का भ्रमण किया।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर जलाड़ी के बीएएलएलबी एवं एलएलबी के लगभग 40 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का भ्रमण किया। इस भ्रमण में छात्रों ने हाई कोर्ट में उच्च न्यायाधीश एमएस रामाचंद्रा एवं अन्य न्यायधीशों त्रिलोक सिंह चौहान, विवेक सिंह ठाकुर, अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा व अतिरिक्त अदालतों में न्यायिक कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

 

 

 

 

 

इस भ्रमण में छात्रों ने कोर्ट के दीवानी व फौजदारी मुकदमों को देखा। हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट एडवोकेट दिलीप सिंह एवं सेक्रेटरी आशीष आनंद दोनों ही गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को संबोधित किया।

 

 

इन दोनों ही गणमान्य व्यक्तियों ने लॉ प्रोफेशन के बारे में जानकारी दी जैसे कि कोर्ट में उन्हें अपने क्लाईंट के साथ ईमानदारी से व्यवहार व काम करना चाहिए। इस भ्रमण में सीनियर एडवोकेट भुवनेश शर्मा, एडवोकेट रमाकांत शर्मा ने छात्रों को कोर्ट की विभिन्न कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

 

इस भ्रमण में असिसटेंट प्रो. विजय कुमार एवं असिसटेंट प्रो. निधि उपस्थित रहे। कालेज के प्रबंधक अधिकारी राजेश कपिल व प्रिंसिपल नंदा चिरंजीवी राव ने कहा कि इस तरह के भ्रमण भविष्य में होते रहने चाहिए। इस तरह के भ्रमण बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

[covid-data]