
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ : – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोरी जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के 25 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय योग तथा कबड्डी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया/ अंडर 14 कबड्डी प्रतिस्पर्धा में एक लड़के और दो लड़कियों ने भाग लिया तथा अंडर 14 योग में छ लड़कों और पांच लड़कियों ने भाग लिया।
अंडर 19 वर्ग में दो लड़कियों ने कबड्डी में तथा चार लड़कियों ने योग में भाग लिया और अंडर 19 योग में पांच लड़कों ने भाग लिया। कुल 25 विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोरी जिला हमीरपुर से कबड्डी और योग प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तर पर भाग ले कर विद्यालय का नाम रोशन किया / स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
और उन्हें और ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि एकेडमिक के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा के महत्व के ऊपर भी बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापक वर्ग ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।