
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं।

इसी कड़ी में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूहक के निवासी सूबेदार दिनेश कुमार, सूबेदार पुरुषोत्तम चंद, एएसआई पवन कुमार, अमर सिंह एवं ग्राम पंचायत मुनाना के हवलदार प्रदीप कुमार, रतनी देवी, कृष्ण देव सिंह ने रविवार को समीरपुर में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष अशोक कुमार बूथ पालक युद्धवीर सिंह बूथ पालक राजेश वर्मा महिला मोर्चा महामंत्री सुजानपुर अंजना बूथ पालक राजेंद्र सिंह व वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता उमा देवी ने उन्हें पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सतासीन है, तब से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर डूहक के भाजपा बूथ पालक राजेश वर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सपाहल कै. अशोक कुमार, बूथ पालक युद्धवीर सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री सुजानपुर अंजना, बूथ पालक चमयोला राजिंद्र सिंह व वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता उमा देवी आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले समीरपुर पहुंच कर सभी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का अभिनंदन भी किया।