
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- युवा मोर्चा मंडल सुजानपुर की कार्यकारिणी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की भेंट करके तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा महामंत्री अनिल कौशल जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया युवा मोर्चा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शुभम राणा एवं उनकी टीम ने रविवार को धूमल निवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम युवा मोर्चा के पदाधिकारीयो सदस्यों का अपने घर आने पर यहां स्वागत किया वहीं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी कार्यकारिणी बनाई गई है और जिसे जो दायित्व दिया गया है उसको सभी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाए उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है।
इसके लिए युवा मोर्चा को इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई है भारत देश नौजवान युवाओं का देश है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को एक बार फिर से भारत देश की बागडोर संभालनी है ऐसे में युवा मोर्चा अपने जिम्मेदारी को पहचाने और हिमाचल के चारों सांसदों को जीत दिलाये इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को शाल टोपी एवं पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मानित किया