भाजपा महिला मोर्चा का बुथ सशक्तिकरण, हर बूथ पर पांच महिलाएं संभालेगी मोर्चा: सरोज राणा 

हमीरपुरा/विवेकानंद  वशिष्ठ  :- भाजपा महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की विशेष बैठक महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया कि जिला में बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को सुजानपुर मंडल महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई।

 

 

 

जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि महिला मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान को चला रही है। आयोजित बैठकों में महिलाओं को आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान किस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभानी है, किस तरह से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार जो वर्तमान में भारत सरकार में मंत्री हैं।

 

 

अनुराग सिंह ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलानी है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सके क्या-क्या योजनाएं अभी तक चलाई गई हैं, सांसद अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए किस तरह से काम कर रहे हैं, इन सभी बातों को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा एक बूथ पर पांच महिलाओं को सक्रिय करके जिम्मेवारियां दे रहा है।

इस मौके पर भाजपा मंडल के पदाधिकारीयो ने भी अपने विचार रखें और कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करना है। पद के पीछे न पड़कर पार्टी के काम के पीछे पड़ना है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीना कपिल, मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत राणा, महामंत्री अनिल कौशल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा अर्चना चौहान सहित अन्य नारी शक्ति उपस्थिति रही।

[covid-data]