अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की दुखती रग- अनुराग की नाकामियां सामने आते भड़क उठते हैं भाजपाई- सुमन भारती

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की दुखती रग बन चुके हैं। भाजपा के लोग जानते हैं की सिवाय विपक्ष के उपर हमला करने के, अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। यह बात जारी बयाँ में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमन भारती ने कही।
उन्होंने कहा की कोरोना के समय में भी उन्होंने हिमाचल में अपनी कोई विशेष भूमिका नहीं निभाई और अब बाढ़ आपदा से जब सारा प्रदेश त्राहि- त्राहि कर रहा था, तब केवल एक बार बिना किसी विशेष घोषणा के दौरा करके प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया।
मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने की कोशिश में भूल जाते हैं की हमीरपुर मेडिकल कॉलेज सुखविंदर सिंह सुखु ने उस समय मंजूर करवाया था जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। अनुराग ठाकुर अपने अंधभक्तों को तो मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन प्रदेश की आम जनता को नहीं। अगर इतनी ही उनकी केंद्र में चलती है तो प्रदेश को स्पेशल पैकेज दिलाकर अपने प्रदेश के लोगों के ज़ख़्मों पर मरहम लगाएं।
सुमन भारती ने कहा की केंद्रीय मंत्री के तौर पर अनुराग ठाकुर बिल्कुल फेल साबित हुए हैं और भाजपा के ये लोग इस बात को भ्लीभाँति जानते हैं। लेकिन मजबूरी में भाजपाई उनको डिफेंड करने के लिए आगे आते हैं तथा झूठे आंकड़े पेश करते हैं।
अब अनुराग ठाकुर को अपना कार्यों का लेखा जोखा देना ही पड़ेगा। भाजपाई उन्हें झूठे आंकड़ों और दावों से बचा नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू उनको पहले ही बोल चुके हैं की अनुराग ठाकुर अपनी बढ़ी उपलब्धि,  हमीरपुर- उना ट्रेन में बैठकर हमीरपुर आयें।
[covid-data]