
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर के प्रसिद्ध कहानीकार डॉ संदीप शर्मा को उनकी प्रसिद्ध कहानी संग्रह की पुस्तक माटी तुझे पुकारेगी के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार साहित्य प्रोत्साहन क्षेत्र में काम करने वाली संस्था आचार्य अकादमी, चुलियाना, रोहतक, हरियाणा द्वारा आयोजित चौथी अखिल भारतीय हिंदी साहित्य पुरस्कार प्रतियोगिता 2023 द्वारा चयनित होने पर प्रदान किया गया है।
यह पुरस्कार राजीव भाई दीक्षित भारतीय इतिहास, आयुर्वेद, स्वदेशी व राष्ट्रभक्ति पुरस्कार श्रेणी में दिया गया।

प्रतियोगिता आचार्य अकादमी, हरियाणा द्वारा पूरे भारतवर्ष में विभिन्न लेखकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को आमंत्रित करके और पुस्तकों की गहन समीक्षा करके प्रदान किया गया है। डॉ. संदीप शर्मा की की अब तक चार कहानी संग्रह की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस पुस्तक में माटी प्रेम, ग्रामीण परिवेश, पर्यावरण व सामाजिक समस्याओं को कहानियों के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
डॉ संदीप शर्मा की अभी तक 50 से ज्यादा कहानियां देश-विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कहानियां हिमाचल की अंगूठी संस्कृति और माटी की खुशबू से सराबोर होती हैं।

डॉ संदीप शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल में विज्ञान शिक्षक हैं। वह साहित्यिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के हिमाचल के अध्यक्ष भी हैं। डॉ संदीप शर्मा कृष्णा नगर हमीरपुर।