Search
Close this search box.

मोदी की गारंटी बेमिसाल, कांग्रेस की झूठी गरंटियों को जनता ने किया बदहाल: विक्रम बन्याल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज भी जनता की पहली पसंद हैं और 2024 के आम चुनाव का पूर्वानुमान जनता ने पहले ही दे दिया है। ये बात भाजपा मंडल हमीरपुर के प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने जारी एक प्रैस बयान में कही है।

 

 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी भाजपा के वोट प्रतिशत में ठोस उछाल आया और वहां पर पार्टी के नौ प्रत्याशीयों ने जीत दर्ज की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये यात्रा वोटर तोड़ो यात्रा साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों जनता ने सिरे से नकार दिया है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी भाजपा के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में मिली जीत नई ऊर्जा देने वाली है।

 

इन तीन राज्यों की प्रचंड जीत से हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लोकसभा चुनाव में परचम फहराने के लिए पार्टी अपनी व्यूह रचना में इन राज्यों में मिली सफलता को आधार बनाकर चलेगी। इन चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बांटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं।

 

आज का भारत विकास के मुद्दे पर वोट देता है ना कि बंटवारे की राजनीति पर। आज देश में मोदी जी द्वारा दिया गया जाति के मॉडल में सिर्फ चार जातियां हैं: युवा, किसान, महिला और गरीब। देश आज स्पष्ट तौर पर केवल विकास चाहता है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का रहेगा और जनता ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत देकर यह संदेश जारी कर दिया है।

प्रधानमंत्री को पनौती जैसे अपशब्द बोलने वाले राहुल गांधी आज स्वयं कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी पनौती बन गए हैं। अब हिमाचल के कांग्रेसी नेताओं को भी अपनी वाणी पर लगाम लगा लेनी चाहिए। जिस प्रकार अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री मोदी पर आपदा में प्रदेश की मदद ना करने झूठे आक्षेप कांग्रेस पार्टी के लोग लगाते रहे हैं।

 

कहीं ऐसा न हो कि 2024 के चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेसियों की जमानतें ही जप्त करवा दे। कांग्रेस और उसकी झूठी गारंटियों को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है और भाजपा के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण पर भरोसा जताया है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की माता बहनों ने अपराध, अराजकता और गहलोत के भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार करते हुए कांग्रेस को वोट की चोट पहुंचाई है। मध्य प्रदेश की जनता ने भी डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। अब यही हाल हिमाचल कांग्रेस का भी होने वाला है।

[covid-data]