Search
Close this search box.

डी.ए.वी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल 3 के डीएवी पब्लिक स्कूलस के लड़के और लड़कियों के एथलेटिक्स के दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं आयोजित।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल 3 के डीएवी पब्लिक स्कूलस के लड़के और लड़कियों के एथलेटिक्स के दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रेक ग्राउंड अनु में डीएवी हमीरपुर द्वारा आयोजित की गईं। जिसमें डीएवी क्लस्टर 3 के नौ डीएवी स्कूलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

 

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में डीएवी प्रिंसिपल नूरपुर बागणी एम आर राणा, डीएवी कांगू प्रिंसिपल सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी भड़ोली सुरजीत राणा और मेजबान प्रिंसिपल डीएवी हमीरपुर विश्वास शर्मा उपस्थित रहे।

 

 

 

इन प्रतियोगिताओं के एथलेटिक्स मुकाबले में अंडर-17 में 200 मीटर लड़कों की दौड़ में सक्षम डीएवी पालमपुर प्रथम व नितेश डीएवी हमीरपुर द्वितीय अनिकेत डीएवी देहरा तृतीय रहे। लड़कियों की दौड़ में अंबिका डीएवी हमीरपुर प्रथम पल्लवी देहरा द्वितीय भवया नूरपुर बागनी तृतीय स्थान पर रही।

 

अंडर 19 की 200 मी लड़कियों की दौड़ में शायना हमीरपुर प्रथम और लड़कों में पार्थ हमीरपुर प्रथम रहे। अंडर 14 रिले दौड़ 4 * 100 लड़कों में हमीरपुर प्रथम, धर्मशाला द्वितीय और भड़ोली तृतीय और लड़कियों में हमीरपुर प्रथम भड़ोली द्वितीय और कांगू तृतीय स्थान पर रहे।

 

अंडर 17 रिले दौड़ में लड़कों में हमीरपुर प्रथम, भड़ोली द्वितीय और कांगू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में देहरा प्रथम, भड़ोली द्वितीय और हमीरपुर तीसरे स्थान पर है। अंडर-19 लड़कों की रिले दौड़ में हमीरपुर प्रथम और देहरा द्वितीय और लड़कियों में हमीरपुर प्रथम रहे। अंडर 17 की 800 मी लड़कियों में तनीषा भड़ोली प्रथम और कृतिका हमीरपुर द्वितीय और लड़कों में रजत हमीरपुर प्रथम प्रियांश भड़ोली दूसरे और आशीष कांगू तीसरे स्थान रहे।

 

अंडर-19 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में मयंक भड़ोली प्रथम, सूर्यांश हमीरपुर दूसरे और आशीष कांगू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में पलक हमीरपुर से प्रथम रही। अंडर 14 की 200 मी लड़कियों की दौड़ में श्रेया हमीरपुर प्रथम राधिका देहरा दूसरे और अरयंता भड़ोली तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों में अर्नव हमीरपुर प्रथम शिवांश भड़ोली दूसरे और कार्तिक कांगू तीसरे स्थान पर रहे। एथलेटिक्स में लड़के और लड़कियों की ओवरऑल ट्रॉफी डीएवी हमीरपुर के नाम रही।

ताइक्वांडो के फाइनल मुकाबलों में अंडर 14 के 37 किलो भार वर्ग में अलीशा डीएवी हमीरपुर गोल्ड मेडल, अनन्या सिल्वर मेडल , अंडर 14 लड़कों के 33 किलो भार वर्ग में लक्ष्य डीएवी हमीरपुर गोल्ड मेडल , काव्यान हमीरपुर सिल्वर मेडल ,अंडर 17 लड़कों के 48 किलो भार वर्ग में कौस्तुभ डीएवी पालमपुर को गोल्ड मेडल ,शितिज डीएवी हमीरपुर सिल्वर मेडल तथा 45 किलो भार वर्ग में व्योम डीएवी हमीरपुर गोल्ड मेडल , अर्चित हमीरपुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

डीएवी हमीरपुर प्रिंसिपल विश्वास शर्मा ने इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर विजेता खिलाड़ियों कोचस और डीएवी स्टाफ को बधाई दी।

[covid-data]