
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विकसित भारत संकल्प यात्रा आज हमीरपुर की ग्राम पंचायत बफड़ी में पहुंची जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल भाजपा अध्यक्ष आदर्शकान्त , जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी ,मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज , प्रवक्ता विक्रम बन्याल ने यात्रा का स्वागत किया।
इस यात्रा के प्रति लोगों में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाई गई व विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा मौके पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया
एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को मौके पर उन योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर समस्याओं का निराकरण एवं नए आवेदनों को लिया गया ।
बफड़ी पंचायत में 110 ने इस यात्रा में भाग लिया। केंद्र सरकार की इस यात्रा में अन्य कार्यकर्ता एवम समस्त बूथ अध्यक्ष बीएलए उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिया गया है और इसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
मोदी सरकार के विगत साढ़े 9 वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
गरीबी उन्मूल्य की दिशा में बड़ा काम शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खातों में 6 हजार रुपए प्रति वर्ष डाले जा रहे हैं, ताकि किसान बीज खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सकें।
47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशि डी.बी.टी. यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई।
आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रारंभ हुई है और भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है। इस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत कार्यकाल के दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। साढ़े तीन करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए। लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल हेतु जल जीवन मिशन योजना चलाई गई। 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत से जोड़कर 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में दिया गया। 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज 3 साल से निःशुल्क दिया जा रहा है और अगले 5 साल और दिया जाएगा। इसी प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कार्यकाल के वर्ष आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के रहे हैं जिसमें जी.डी.पी. लगातार स्थिरता के साथ बढ़ी। भारत आर्थिक पायदान पर कांग्रेस सरकार के दौरान 11वें नंबर पर था जिसे पांचवें पायदान पर लाया गया और अब चौथे पायदान पर पहुंचने की तैयारी हो चुकी है। निर्यात में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनाजों, दालों, दूध व मछली के उत्पादन में भारत में बहुत बड़ी तरक्की की और आने वाले 5 साल में मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा।
इस दौरान लोगों को यहां के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी। जैसे की स्वास्थ्य मोबाइल सेवा जोकि आज भी इस कार्यक्रम में उपलब्ध रही और जिसने स्थानीय लोगों का उपचार किया, उनके टेस्ट किए। वहीं, खेल महाकुंभ योजना हो या एक से श्रेष्ठ भारत योजना हो इन सब के बारे में विस्तारपूर्वक लोगों को बताया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 6 महीनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं और जितने भी लाभार्थी इन योजनाओं का फायदा ले रहे हैं वह लोगों तक इसके बारे में विस्तृत जानकारी पहुंचाएं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला अध्यक्ष देस राज, जिला संयोजक अभिषेक दत्त,मलका धीमान, अजय शर्मा ,पुरषोत्तम ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।