
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ऊखली व पांडवि पंचायत में इस यात्रा के प्रति लोगों में इस भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया जिसमें कि केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध उपलब्ध कराई गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज हमीरपुर की ग्राम पंचायत उखली व ग्राम पंचायत पांडवी में पहुंची।
इस यात्रा में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
भाजपा हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, महामंत्री सुरेश सोनी, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया।
उखली पंचायत में करीब 90 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया इस उपलक्ष पर स्वास्थ्य मोबाइल सेवा भी आज भी इस कार्यक्रम में उपलब्ध रही जिसमें स्थानीय लोगों का उपचार किया उनके टेस्ट किए ।
इसके अलावा शिविर में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक किया । उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है।
इस उपलक्ष पर ग्राम पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष बी एल ए एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।







