भाजपा का भारत को विकसित भारत बनाना और वहीं झूठ और छल की परछाई है कांग्रेस पार्टी : विनोद ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की विकास की सोच और नीति के कारण आज का भारत विकसित भारत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है जिसकी गारंटी मोदी सरकार के द्वारा दी गई गारंटीयों में दिखाई देता है यह बात भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटीयों का जीता जागता सबूत हर महीने 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन मिलना 4 करोड़ पक्के घरों का निर्माण होना 11 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक ढाई लाख करोड़ से ऊपर की सहायता मिलना 55 करोड लोगों को हर साल 5 लाख का मुफ्त इलाज आयुष्मान भव योजना के तहत मिलना उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलना हो यह वह गारंटी और वादे हैं।

 

पिछले 10 वर्षों में भारत विकसित भारत की ओर बढ़ता हुआ वही कांग्रेस का चहरा झूठ और छल कांग्रेस रूपी सिक्के के एक ही पहलू है

 

 

जिन्हें मोदी सरकार लगातार पूरा करती नजर आ रही है और जनता का भी पूरा विश्वास मोदी सरकार पर है जिसका उदाहरण विधानसभा के चुनावों में मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत है उन्होने ने कहा की जनता ने अपनी 2024 की राय को साफ कर दिया है कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा सीटों का 400 का आंकड़ा पार करने से अब कोई नहीं रोक सकता है वहीं कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में सिर्फ भारत को आगे बढ़ाने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा क्योंकि कांग्रेस पार्टी की ना तो नीति है ना नियत है वह सिर्फ झूठ का सहारा लेकर चलती हैl

 

विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर झूठ और छल का चेहरा देखना है तो कांग्रेस पार्टी और उनकी नीतियों में देखा जा सकता है झूठ और छल कांग्रेस रूपी सिक्के के एक ही पहलू है जिससे सिर्फ जनता को ठगने का काम किया गया है वहीं बीते 10 साल के अंदर मोदी सरकार ने भारत को एक नई पहचान और एक नई दिशा दी हैl

 

 

चाहे स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र हो या रोजगार का क्षेत्र हो तीनों आयामों में मोदी सरकार ने ऊंचाइयों को छुआ है वहीं प्रदेश कांग्रेस 1 साल का जशन बना रही है जो कि खुद में ही कांग्रेस सरकार के लिए हास्यप्रद है आजकल में ₹1500 देने की बात कर रहे हैं वह भी जिनकी पेंशन ₹1500 से कम हैl

 

उसमें थोड़ा सा मानदेय बढ़ाकर उसको 1500 कर दिया जाएगा यह कार्यशैली है कांग्रेस पार्टी की जिसमें सिर्फ झूठ और छल ही दिखाई देता है चुनाव के दौरान प्रदेश की हर महिला को ₹1500 देने का वादा किया था ना की लगी हुई पेंशन में ही बढ़ोतरी कर 1500 करने के लिए कहा था इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि झूठ और छल का चेहरा देखना है तो कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा में देख सकते हैं।

[covid-data]