
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- किसान मोर्चा की जिला के कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित कर दी गई है किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद हमीरपुर जिला की किसान मोर्चा भाजपा के कार्यकारिणी घोषित की गई है।
सुजानपुर मीडिया प्रभारी बोले पूरे जिले से डाले गए पार्टी कार्यकर्ता
सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया जिला के पांचो मंडलों में हमीरपुर से पृथ्वीराज शर्मा भोरंज से प्रवीण कुमार सुजानपुर से पृथ्वी चंद बड़सर से जगन्नाथ वनियाल नादौन से प्यार सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके साथ-साथ बड़सर से यशवंत सिंह भोरंज से दिलीप सिंह सुजानपुर से हाकमचंद डोगरा हमीरपुर से ओम प्रकाश शुक्ला एवं धर्मवीर शर्मा नादौन से मनोज धीमान को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
हमीरपुर से सजीवन पटियाल भोरंज से दिनेश सिंह को किसान मोर्चा का महासचिव बनाया गया है इसके साथ-साथ हमीरपुर से सतीश चौहान बड़सर से लेखराज ठाकुर भोरंज से बलदेव सिंह सुजानपुर से किशोर सड़ियाल नादौन से अमरजीत वर्मा को सचिब बनाया गया है।
विजय कुमार निवासी टोनी देवी को आईटी संयोजक अनिल चंदेल झनियार हमीरपुर को सोशल मीडिया संयोजक संजय चौहान टोनी देवी को प्रवक्ता एवं राजेश शर्मा हमीरपुर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि तमाम की गई नियुक्तियों तत्काल प्रभाव से लागू है