Search
Close this search box.

शिकारी की गोली लगने से एक की मौत, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सीर खड्डु के किनारे सुअर का शिकार करने गए व्यक्तियों द्वारा चलाई गोली से हुई मौत के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गोली लगने से बलवीर सिंह पुत्र मर्चु राम की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। थाना भोरंज से मिली सूचना के मुताबिक जितेंद्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव व डाकघर बड़ैहर ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है।
वहीं मनोज, दिनेश, विपिन और कपिल शिकार खेलने के लिए गए थे।गोली लगने से बलवीर सिंह पुत्र मर्चु राम की मौत हो गई। चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन और कार्यवाही कर रही है।
बता दें कि‌ भोरंज उप मंडल की बड़ैहर पंचायत के सीर खड्ड के किनारे शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह 55 पुत्र मरचू राम निवासी बड़ैहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार शिकारियों ने मंगलवार दोपहर बाद को शिकार करने के लिए क्षेत्र में घेरा डाला हुआ था। इस क्षेत्र में जंगली सुअर बढ़ी संख्या में झाड़ियों में रहते हैं। ऐसे में जंगली सुअर को मारने के लिए शिकारी ने गोली चलाई। इसकी चपेट में बलवीर सिंह आ गया।
[covid-data]