भाजपा की किसान मोर्चा की बैठक सपाहल में संपन्न : सुधीर भटनागर

हमीरपुर /विवेकानंद वशिष्ठ :-  भाजपा किसान मोर्चा सुजानपुर मंडल की बैठक बुधवार को ग्राम केंद्र सपाहल में किसान मोर्चा के अध्यक्ष पीसी चौहान की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू तथा रिवालसर से बहुत बड़े किसान घनश्याम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रम जिसमें ‘एक गांव-एक किसान’ जोड़ने पर पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। 22 जनवारी को प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अक्षत विवरण मंदिरों की सफाई व दीपक जलाने हेतु लोगों को जागृत करने पर भी चर्चा हुई।

 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी पार्टी कार्यक्रमों को किसान मोर्चा के माध्यम से किस प्रकार आगे बढ़ाना है तथा 2024 के चुनावों के लिए किसान मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री निशांत ठाकुर, बलवीर सिंह, मंडल महामंत्री अनिल कौशल, उपप्रधान सपाहल पंचायत सुरेश कुमार, अशोक कुमार, लीला देवी, अशोक, नायब सुवेदार अशोक, कै. ओंकार चंद, मदन लाल व ओंकार चंद आदि उपस्थित रहे।

[covid-data]