
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रघुकुल नंदन का भव्य अभिनंदन, अभिजीत मुहुर्त में मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण हुई प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान राम के द्वार खुल गए।
आज से सभी के लिए खुल गए रामलला के द्वार
भगवान रोजाना 14 से 15 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। राममंदिर में सुबह आठ बजे से दर्शन शुरू होंगे। दोषहर करीब एक बजे मध्याह्न भोग आरती होगी। दो घंटे दर्शन बंद रहेंगे और भगवान विश्राम करेंगे।
दोपहर तीन बजे से दर्शन फिर शुरू होंगे, जो रात 10 बजे तक लगातार जारी रहेंगे। इसी बीच, शाम सात बजे मंदिर में संध्या आरती भी होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा।
हर रोज सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक मंदिर खुलेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए मंदिर में दर्शन की अवधि 14 से 15 घंटे हो सकती है।