Search
Close this search box.

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई महिला पहाड़ी गीत संगीत प्रतियोगिता, धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि कि शिरकत : सुधीर भटनागर 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर जिला हमीरपुर में आयोजित महिला पहाड़ी गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जोश के साथ किया जा रहा है बुधवार को यह प्रतियोगित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पनोह के चोरी गांव में बने सामुदायिक भवन मैं आयोजित हुई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने शिरकित की और विधिवत इस प्रतियोगत का शुभारंभ करवाया।

 

नारी शक्ति ने किया जोरदार स्वागत, पहाड़ी नगमो पर खूब मची धमाल

 

इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए सांसद स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनीया लगाई गई यहां पहुंचे मुख्य अतिथि का नारी शक्ति ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया बताते चले कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन पर जिला हमीरपुर में महिला गीत संगीत प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है।

 

जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हिमाचली संस्कृति हिमाचली बोली और हिमाचली गानों पर खूब धमाल मचाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं पूर्व मुख्यमंत्री ने आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला महिला मोर्चा और मंडल सुजानपुर की नारी शक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली तमाम महिलाओं को जीत का आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, महामंत्री रीना सपहीया, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर, महामंत्री किरण वाला, अंजू राणा, पनोह पंचायत के प्रधान अनिल शामा, अलका ठाकुर, पूनम,ऊषा, सीमा, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

 

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैनोह के चोरी गांव में आयोजित हुई पहाड़ी महिला गीत संगीत प्रतियोगिता में यहां सैकड़ो महिलाओं ने। इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

[covid-data]