हमीरपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं का हो रहा बखान : मोनिका सुमन 

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-   सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला के सौजन्य से जीवन म्यूजिकल ग्रुप अणु कलां हमीरपुर के कलाकारों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया गया।

 

 

जीवन म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों मोनिका सुमन, जीवन कुमार, सोनू, कुलदीप, मनी, पूजा, अनिल, निखिल, तनु, सोनी इन सब कलाकारों ने नृत्य नाटिका, लघु नाटिका, समूह गान, गीत एवं संगीत के माध्यम से ग्राम पंचायत -पंजोत में तथा ग्राम पंचायत -बगवाड़ा में कार्यक्रम किए गए। ग्राम पंचायत पंजोत के प्रधान – चमन लाल ,उप प्रधान- अमर नाथ, वार्ड मेंबर- सुभाष चन्द, शक्ति चन्द, रीना देवी, कल्पना देवी, सीमा देवी, चौकीदार – प्रकाश चन्द तथा बगवाड़ा पंचायत के प्रधान-  देसराज, उपप्रधान – अनिल कुमार तथा अन्य गांव वासी उपस्थित थे।

सभी लोगों को विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, डॉक्टर यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि, मुख्यमंत्री सबल योजना, हरित हाइड्रोजन एवं अमोनिया योजना, आयुष्मान भारत योजना ,राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरंभ ,सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

 

समुहगान के बोल इस प्रकार हैं खुशी की लहर है आई, गांव गांव शहर शहर छाई, हिमाचल सरकार सबके चेहरों पर, एक नई मुस्कान है लाई।

[covid-data]