Search
Close this search box.

बरालडी और नारा में कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की : सुमन भारती

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा चलाए गए अभियान चले पांवों शहर शहर गांव गांव के तहत हमीरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत बरालडी और नारा के बूथ 91,92,93,94 पर बूथ प्रभारियों, सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।
इस बैठक कि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष श्री सुमन भारती ने की। इस बैठक में कुलदीप सिंह पठानिया चेयरमैन कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के पहले क्षण से ही प्रदेश की जनता के प्रति समर्पित है। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद वो सीधे शिमला स्थित बच्चो  के अनाथ आश्रम में गए और वहां पर जाकर उनकी समस्याओं को जाना तथा वहीं से सरकार की पहली योजना सुख आश्रय की घोषणा की गई और उसके लिए 100 करोड़ की रकम भी जारी की गई और उन अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा भी दिया गया।
इसी तरह आपदा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जो ग्राउंड जीरो पर उतरकर जो कार्य किया गया उसकी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ साथ नीति आयोग ने भी सराहना की ।
मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया चेयरमैन कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा आम जनता से जुड़े हुए मुद्दों बड़ी ही बारीकी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के द्वारा ही प्रदेश में राजस्व अदालतों का संचालन किया गया जिसके तहत सिर्फ 3 महीने में पहली बार 89,091 इंतकाल के मामले सत्यापित किए गए तथा 6029 तक्सीम के मामलों का निपटारा किया गया।
जिससे कि प्रदेश की जनता को बहुत लाभ मिला है और कहीं ना कहीं राजस्व विभाग में इन कार्यों के चलते होने वाले भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है। वहीं आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते भी आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 4500 करोड़ का ऐतिहासिक बजट प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया जिससे कि आपदा में बेघर हुए लोगों को सहारा मिला जहां पूर्व की सरकारों में मकान बनाने के लिए ₹100000 दिए जाता था।
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच द्वारा अापदा रलीफ मैन्युअल में बदलाव करके इसे ₹700000 तक किया गया और साथ ही मकान बनाने के लिए सरिया वह सीमेंट को सरकारी दर पर देने की घोषणा की गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम घर से निकलकर संघर्ष करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं और हर जरूरतमंद और गरीब का दर्द जानते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मजबूत करें ।
[covid-data]