
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दांण्दडूं सेक्टर के अंतर्गत कालका माता मंदिर जोल (टिक्कर राजपूतां) में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में चलाए जा रहे महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
इस कार्यक्रम मे दांण्दडूं सेक्टर के 52 महिला मंडलो की 880 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि व वशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रत्याशी, भाजपा नेत्री माया शर्मा व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने शिरकत की ।
महिला मंडल प्रथम रामा कृष्णा ननांवा व महिला मंडल एकता समलेहड़ा रहा दूसरे स्थान पर
महिला मंडलो की उपस्थित महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि
ग्रामीण महिलाओं द्वारा पुरातन समय में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे विवाह-शादी व अन्य स्थानीय आयोजनों में पहाड़ी बोली में सुहाग व घोड़ियां गाएं जाते थे,जो आधुनिकता की दौड़ में धीरे धीरे अपनी पहचान खो रहे है, लेकिन इस संस्कृति को महिला पहाड़ी संगीत के माध्यम से बढ़ावा देने का जो सराहनीय प्रयास सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है वह सराहनीय है ।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को एक मंच प्रदान करने की सुखद पहल है जिसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे जो स्थानीय पहाड़ी संस्कृति को सहेजने व बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी व पुरातन संस्कृति को बचाएं रखने में भी इससे लाभ मिलेगा ।
महिला प्रतिभागियों ने भी पहाड़ी महिला संगीत के इस तरह के कार्यक्रम के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से उनकों अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है व पहाड़ी संस्कृति को समझने व सहेजने का अवसर मिलेगा व युवा पीढ़ी भी पहाड़ी भाषा व अपनी संस्कृति के महत्व को समझ कर उसको आगे बढ़ाएगी । इस प्रतियोगिता में महिला मंडल की महिलाओं ने घर पर बनाए गए स्थानीय खाद्य व्यंजनों बबरू व अन्य व्यंजन भी लोगों को वितरित किए ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता सोनी, अध्यक्षा बीडीसी बमसन, रीना कुमारी, उपाध्यक्ष बीडीसी भोरंज कल्पना ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई ।
महिला मंडल रामा कृष्णा ननांवा प्रथम व महिला मंडल एकता समलेहड़ा द्वितीय स्थान पर रहा ।
इस प्रतियोगिता के समापन पर सभी महिला मंडलों को पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया।
सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई । इस कार्यक्रम में प्रयास संस्था के माध्यम से बायो डिग्रेडेबल सैनेटरी पैड का वितरण भी महिलाओं को किया गया। इस कार्यक्रम मे बड़सर मंडल के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, महामंत्री मुकेश बनयाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुभाष बन्याल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण बाला ,महामंत्री रजनी पीला,नीलम पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष बिमला शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष महिला मोर्चा कमला बन्याल व अन्य गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।