Search
Close this search box.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकास कार्यों के लिए जारी की 21 लाख की दूसरी किस्त : सुधीर भटनागर 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र की अलग- अलग पंचायत के विकास हेतु सांसद निधि से लगभग साढे 22 लाख की पहली और 20.75 लाख रुपए की दूसरी क़िस्त जारी किए हैं। यह राशि डीसी ऑफिस हमीरपुर पहुंच गई है जिसे विकास के लिए आगे पंचायतों को जारी किया जा रहा है।
जारी की गई राशि से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा तथा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह मंडल महा मंत्री जगन कटोच अनिल कौशल सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जारी की गई।
इस राशि को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार एवं धन्यवाद किया है जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्र के साथ-साथ ग्रामीण स्तर में भी विकास हो सके इसको लेकर लगातार काम कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 20 लाख 75 हजार रुपए की दूसरी किस्त जारी की है।
 दूसरी किस्त में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नागलंबर गांव में पुली निर्माण के लिए 75 हजार रूपए, जंगलबेरी के जंगल गांव में युवक मंडल भवन निर्माण को दो लाख रुपए, गांव जोल में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अढ़ाई लाख रुपए, गांव कसीरी में प्यार चंद। के घर की ओर पक्के रास्ते के निर्माण के लिए 75 हजार रुपए, भरनांग में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु अढ़ाई लाख रुपए, पुरली नुगाल में महिला मंडल भवन निर्माण कार्य हेतु डेढ़ लाख रुपए, उटपुर महिला मंडल भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए, जंदराल में शमशान घाट के लिए सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपए, बुमाना में हरिजन बस्ती के लिए शमशान घाट बनाने हेतु डेढ़ लाख रुपए, कलोह में सुहारू राम के घर से प्रकाश चंद के घर तक रास्ते हेतु 75 हजार रूपए, एससी बढ़ती शमशान घाट कालोह में सुरक्षा दीवार हेतु दो लाख रुपए, डूहक में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए तथा पटलांदर में जगत राम के घर से धीमान बस्ती तक रास्ते में सुरक्षा दीवार व रेलिंग के लिए 50 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं।
[covid-data]