
ब्यूरो, हमीरपुर
प्रदेश की महिला शक्ति से किया वादा पूरा करते हुये मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की I कांग्रेस सरकार ने अपनी पांचवी गारंटी को पूरा करते हुये इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 18 साल से ऊपर की हिमाचल की पात्र माताओं बहनों को 1500 रुपए प्रति माह मिलना शुरू हो जायेगा I

प्रदेश युवा कांग्रेस के मिडिया विभाग के चेयरमेन डॉ चन्दन राणा ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को दिये इस सम्मान के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करती है I पहले वित्तीय वर्ष में कांग्रेस सरकार ने पांचवीं गारंटी को पूरा कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश और प्रदेश वासियों के प्रति सेवा के संकल्प की वचनबद्धता को साबित किया है I युवा कांग्रेस हर विषम और विपरीत परिस्थिति में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के साथ मज़बूती से कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है I







