
हिमाचल चिकित्सक संघ परेशान अफसरसाहि की मनमानीयो से सरकार अपने ही है परेशान,
हमीरपुर ब्यूरो
हमीरपुर् कार्यकारिणी संघ ने प्रदेश संघ के साथ मिलकर ये फैसला लिया और कहा संघ को एक बार फिर आश्वासन का लॉलीपॉप दे दिया गया था की चिकित्सकों की मांगों पर कैबिनेट में चर्चा होगी। लेकिन एक बार फिर कैबिनेट के मिनट्स और मीटिंग में संघ को निराशा ही प्राप्त हुई है। संघ के सदस्य 52 दिनों से काले बिल्ले लगाकर कार्य कर रहे हैं और पेन डाउन का आज 19वां दिन है। चिकित्सकों का 7 मार्च को सामूहिक अवकाश था इस दौरान आपातकालीन सेवाए ही सुचारू रहीं। भविष्य में यदि मांगे नहीं मानी गई तो इस की अवधि 2 दिन रखी जाएगी। संघ हमेशा से जन हित में समर्पित है सामूहिक अवकाश के समय में भी चिकित्सकों ने मरीजों के लिए रक्तदान, सफाई अभियान, मरीजों को फल वितीरण आदि जान हित में कार्य किए।
लेकिन कैबिनेट में संग की मांगों को न ले जाने से चिकित्सकों को रोष है। संघ अफसरशाही के द्वारा को हथकंडे चिकत्सकों के आंदोलन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे है उस की भी कड़े शब्दों में निंदा करता है। अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए चिकित्सकों के शांतपूर्ण आंदोलन को कुचलने करने से बेहतर होगा की हिमाचल की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करना। रिक्त चल रहे स्वास्थ संस्थानों को सुदृढ़ करना, चित्सकों के न्युक्तियां करना। खंड चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति करना। संघ अफसरशाही की नाकामियों को सामने ला रहा है और सच्चाई सामने लाले के लिए चिकित्सकों को प्रताड़ित करना न्यायसंगत भी नही है और ऐसा करना लोकतंत्र में सच्चाई का गला घोटाना ही है। इस संदर्भ में भी संघ माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत करवायेगा।
अध्यक्ष डॉ डोगरा ने कहा 9 मार्च को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुबह 9:30 से ही सुचारू रूप से प्रदान की जाएगी। संघ 9 मार्च से केवल आपातकालीन ऑपरेशंस ही करेगा, बाकी ऑपरेशन स्थगित रहेंगे। संघ को आशा है कि हमारी मांगों को जन हित में शीघ्र पूरा किया जाए और स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ कर प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाए।
डॉ डोगरा ने कहा सरकार और अफसरसाहि की शिकार हो रही जनता और डॉक्टर,डॉक्टरों को ये कतयी गवारां नही की किसी अन्य विभाग के लोग हमारे प्रोग्राम ऑफिसर बने,डॉ डोगरा ने पूछा की कोई इन अफसरशाही से पूछे की अगर इनको ही अगर H.A.S. पढाये या संचालन करे तो,एक i,a,s,को कैसा लगेगा।
अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ,हमीरपुर डॉ सुरिंदर् सिंह डोगरा अध्यक्ष हमीरपुर्,डॉ वंक्तेश्वर् रनौत,डॉ पंकज पठानिया,







