
शिमला ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के साथ शिमला में आयोजित की गई चिकित्सकों की सभी मांगों को घटा से सुना गया और उन्हें पूरा करने का निर्णय लिया गया ।
इस बैठक में मुख्य संसदीय सचिव श्री संजय अवस्थी स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य निदेशक मौजूद थे।इस बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश राणा महासचिव डॉक्टर विकास ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अनुपम बधन उपाध्यक्ष डॉ अंजलि चौहान, संयुक्त सचिव डॉक्टर सुनीश चौहान कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण चौहान प्रेस सचिव डॉ विजय राय और प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि एवं संघ की कार्यकाल समिति के सदस्य मौजूद थे।
संघ की सभी मांगे मां लेने के लिए संघ ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्य संसदीय सचिव का हार्दिक धन्यवाद किया।डॉ सुरिंदर् सिंह डोगरा ने कहा ये सरकार और करमचारियों की जीत है,और जिसके
चिकित्सक बर्ग अब पूर्ण हर्ष उल्लास से कल से अपनी रूटीन सेवाएं प्रदान करेंगे।संघ हमेशा से जन हित में समर्पित है और मीडिया एवं प्रदेश की जनता का संघ को साथ देने के लिए आभारी है







