बाबा बालक नाथ मन्दिर ट्रस्ट को सरकार ने किया भंग

ट्रस्ट के पूर्व सदस्यों को पूजा करने से रोकने की बात बेबुनियाद और केवल अफवाह- अमरजीत सिंह

हमीरपुर ब्यूरो

बाबा बालक नाथ मन्दिर ट्रस्ट को सरकार ने किया भंग कर दिया है। इसकी पुष्टि मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया की ट्रस्ट के गैर सरकारी सदस्यों को इस संदर्भ में सूचित कर दिया गया है। देर शाम न्यूज़ खबर से बातचीत में उन्होंने बताया की ट्रस्ट के पूर्व सदस्यों को बाबा बालक नाथ मन्दिर में पूजा न करने की, बात कुछ लोगों ने फैलाने की कोशिश की है, वह पूर्णत्या असत्य और तथ्यों से विपरीत है, पूजा करने से कोई किसी को नहीं रोक सकता है, वहाँ आज ही के दिन हजारों श्र्धालुओं ने बाबा बालक नाथ में पूजा- अर्चना की।

[covid-data]