बिना परमिट ड्रोन से दवाईयों की नेरचौक से हमीरपुर सप्लाई करने पर केस दर्ज

मीना ठाकुर, हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक व्यक्ति पर अवैध तौर से ड्रोन का इस्तेमाल कर नेरचौक मंडी जिला से हमीरपुर के लिए दवाईयां सप्लाई करने पर मामला दर्ज किया गया है। बिना परमिट के कांगड़ा निवासी व्यकित अवैध रूप से पिछले चार पांच माह से संचालन कर रहा था। इस कार्य के लिए व्यक्ति द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति के मकान का लेंटर किराए पर ले रखा था। हमीरपुर एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने 287 आईपीसी धारा के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है और इस कार्य में कुछ और लोगों की संलिप्तता को लेकर छानबीन की जा रही है। नेरचैक से हमीरपुर के घनाल में ड्रोन दवाईयां लेकर आ रहा था और पुलिस मामले की गहनता से पडताल कर रही है कि किस तरह से ड्रोन काम करता आया है।

बता दे कि हमीरपुर के गाहलियां गांव में एक निजी स्कूल के पास एक ड्रोन गिरा होने की सूचना के आधार पर एसएचओ हमीरपुर हरीश गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौका पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने सूचित किया कि गिरे हुए ड्रोन को अभिषेक नाम का व्यक्ति अपने साथ गांव घनाल स्थित अपने निवास स्थान पर लेकर चला गया। इस सूचना के आधार पर एसएचओ हमीरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव घनाल पहुंची। जहां स्थानीय वार्ड सदस्य व स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में अभिषेक निवासी गांव बुशहरा डाकघर रैत तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा वर्तमान निवासी गांव घनाल हमीरपुर के किराए के मकान की तलाशी ली तो वहां एक ड्रोन पाया गया। पुलिस टीम के ने अभिषेक से संबंधित ड्रोन के दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह हवाई मार्ग से आवागमन संबंधी कोई भी परमिट व अनुमति पत्र व्यक्ति प्रस्तुत नहीं कर सका है।

एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के बाद हमीरपुर के साथ लगते गांव घनाल में पुलिस ने दबिश दी थी और अभिषेक निवासी गांव बुशहरा डाकघर रैत तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा वर्तमान निवासी गांव घनाल हमीरपुर के किराए के मकान की तलाशी ली तो वहां एक ड्रोन पाया गया था। उन्होंने बताया कि नेरचैक से हमीरपुर के घनाल में ड्रोन दवाईयां लेकर आ रहा था और पुलिस मामले की गहनता से पडताल कर रही है कि किस तरह से ड्रोन काम करता आया है।

[covid-data]