हमीरपुर महाविद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया

सुशील, हमीरपुर 

शुक्रवार को महाविद्यालय हमीरपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा उच्च निदेशक डाण् अमरजीत शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर शर्मा ने अकादमिक खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों.अभिभावकों, पीटीए सदस्यों व पूर्व छात्रसंघ ने भी भाग लिया।

समारोह में प्रिंसिपल प्रमोद पटियाल के अलावा स्टाफ भी मौजूद रहा। वही समारोह में रंगारंग प्रस्तुतिया भी छात्रों ने पेश की जिन्हें देखकर सभी ने खूब तालियां बजाई। इसके साथ ही शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने महाविद्यालय में एक आधुनिक लैब को भी आम छात्रों को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर अमरजीत शर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए विश्वविद्यालय और एनआईटी जैसी सुविधा देने के लिए हमीरपुर में महाविद्यालय में एक आधुनिक साईंस लैब को बनाया गया है। जिससे की हमीरपुर महाविद्यालय के छा़त्रों को बहुत लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर महाविद्यालय में आज छात्रों का वार्षिक उत्सव था, जिसमें की बहुत से मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया तथा इस अवसर पर छात्रों ने बहुत ही बेहतरीन सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दीं।

[covid-data]