
बिलासपुर, संवाददाता

बिलासपुर जिला के अजय ने ऑनलाइन फैंटेसी ऐप ड्रीम्स 11 में एक करोड़ का इनाम जीता है। आईपीएल में पिछले कल हुए कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद सन राइजर्स के बीच हुए मैच में अजय की फैंटसी टीम ने 950 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और उसको एक करोड़ रुपए इनाम मिला। अजय , वन विभाग बिलासपुर में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत हैं।







