
हमीरपुर मीना
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 , वह निकाय है जिससे भारत में लोगों के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार, ईट राइट इंडिया अभियान देश की खाद्य प्रणाली को सुरक्षित और स्वस्थ खाने की आदतों में बदलने के लिए एक बड़े पैमाने पर प्रयास है। इसी के मध्यनजर राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला उत्सव सुजानपुर में ईट राईट मेले का आयोजन किया, जिसका उदेदश्य आम नागरिकों को इस मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फूड सैफटी व स्टैंडर्ड आथोरटी आॅफ इंडिया के सौजन्य से स्वास्थ विभाग द्वारा इस ईट राईट मेेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारी संख्या में व्यापारियों तथा उत्पादकों द्वारा भाग लिया जा रहा हैं
ईट राइट मिलेट्स मेले में मोटे अनाज से बने ब्रेड, कूकीज व टोस्ट आदि को प्रदर्शित किया गया, मेले के जरिए यह बताया गया कि मोटे अनाज से भी बिस्किट, ब्रेड, रस्क आदि नाश्ते की सामग्री तैयार की जा सकती है, लोगों को रागी, बाजरा आदि जैसे मोटे अनाज में मौजूद प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, सोडियम के बारे में जानकारी दी गई। ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करना था, मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेए जिन्हें निशुल्क मोटे अनाज से बने व्यंजनों का स्वाद चखाया गया, इनमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, बाजरे की खिचड़ी आदि शामिल हैं, लोगों ने इन व्यंजनों की न सिर्फ जमकर तारीफ की बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से इन व्यंजनों को बनाने की विधि की भी जानकारी ली।

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि ईट राइट मिलेट्स मेला सुजानपुर में होली मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग करवा रहा है, इसमें विभिन्न तरह के कम्पटीशन करवाए जाएंगे। इस मेले में पुराने मोटे अनाज, मिलेट्स, को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा, ताकि लोग मिलेट्स की खेती के लिए आगे आएं, साथ ही इससे किस तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभ है, इसके बारे में लोगों को जानकारी सके। उन्होंने बताया कि मिलेट के उपयोग से व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा ब्लड प्रैशर, कैंसर जैसे रोगों से भी उसे निजात मिलती है। उन्होंने बताया कि इस मेले में बहुत से उत्पादकों ने अपने उत्पाद लगाए हैं तथा आज बहुत से उत्पादकों द्वारा इन उत्पादों को बढावा देने के लिए लोगों को मुफत में अपने उत्पाद भी बांटे गए हैं।
इस अवसर पर एक उत्पादक ने बताया कि इन उत्पादों को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे लोगों में इन उत्पादों के प्रति रूची पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि इन उत्पादो के उपभोग से आम लोगांे के स्वास्थ्य को लाभ होता है।







