आदवन का चयन सैनिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय में

हमीरपुर मीना

हमीरपुर के हीरा नगर से संबंधित छात्र आदवन पुत्र डॉ हर्ष कालिया का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर और जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के लिए हुआ है। आदवन ने सैनिक स्कूल परीक्षा में सबसे अधिक, 245 अंक लिए हैं आदवन हिम अकादमी विकास नगर का छात्र है। उसकी इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने बधाई दी है। आदवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों, माता- पिता व दादा – दादी को दिया है

[covid-data]