आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज की बस ने महिला को कुचला।

ब्यूरो, ऊना 

आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज की बस ने एक महिला को कुचल डाला, जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज की बस ऊना आईएसबीटी में एंटर होते ही एक महिला बस के नीचे आ जाती है। बस द्वारा महिला को कुचलने की जानकारी मिलते ही वहां पर मौजूदा लोगों द्वारा उसका रेस्क्यू कर उसको तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह महिला ऊना के अपर बसाल की रहने वाली बताई जा रही है महिला को जायदा चोट उसकी लात पर लगी है फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अपनी कारवाई में जुट गई है गंभीर अवस्था में महिला की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

[covid-data]