मुख्यमंत्री के गृह जिला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गोद ली पंचायत में हो रही आंगनबाड़ी में नौनिहालों के साथ लापरवाही

मीना ठाकुर,हमीरपुर

एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने दावे कर रही है वहीं प्रदेश के सबसे शिक्षित जिला में शिक्षा के सबसे पहले पायदान में नौनिहालों के साथ सरकार की लापरवाही का सबसे बडा उदाहरण है हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगती अणु पंचायत आंगणबाडी केंद्र। अणु पंचायत में स्थित आंगणबाडी केंद्र में सीलन भरी खतरनाक छत, टूटे फर्श और जर्जर हालत को ब्यां करते दरवाजे, नन्हें शिशुओं के सिर पर मंडराते खतरों से कम नहीं है। गौरतलब है कि यह आंगणबाडी केंद्र जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिला में स्थित है वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा गोद ली गई पंचायत भी यही है, जिसे लगभग 7 साल पहले अनुराग ठाकुर ने गोद लिया था। इस आंगणबाडी में न केवल नौनिहाल अपनी प्रारम्भिक शिक्षा और खेल-कूद के लिए आते हैं बल्कि सरकार की कई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम भी यही आंगणबाडी केंद्र हैं लेकिन जो संस्थान स्वंय अपनी बीमार और जर्जर अवस्था में चल रहा हो, उस संस्थान से लोगों को किस प्रकार सरकारी योजनाएं पहंचती होंगी, यह एक सवालिया प्रश्न है। आंगनबाडी संचालिका सरोज ने कहा कि इस संस्थान की हालत को वे पंचायत के सामने उठा चुकी हैं तथा गांव में कोई भी इस संस्थान को भवन देने के लिए राजी नहीं है। इस सम्दर्भ में समय रहते जिला प्रशासन को ही जागना पडेगा अन्यथा किसी अनहोनी के बाद जागने से सरकार व जिला प्रशासन के उपर भी सवालिया चिन्ह लग सकता है।

[covid-data]