Search
Close this search box.

हिमाचल बीजेपी ने बिके हुए विधायकों को उपचुनाव का टिकट दिया- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ब्यूरो, शिमला 

 

हिमाचल कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के संबंध में शिमला स्थित राजीव भवन में अहम बैठक हुई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह रिकार्ड मतों से मंडी संसदीय क्षेत्र में जीत हासिल करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा, मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिके हुए विधायकों को अपना उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं होती। बिके हुए विधायकों को टिकट देने से पहले न तो साल 2022 का चुनाव लड़े प्रत्याशियों से पूछा गया और न ही कार्यकर्ताओं से राय मशवरा किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना को शुरू किया। योजना के पहले चरण में युवाओं को ई-टैक्सी चलाने के लिए 50 प्रतिशत उपदान पर परमिट उपलब्ध करवाने की पहल की गई। हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निजी भूमि पर 100 से 500 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने के लिए भी 50 प्रतिशत उपदान की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावितों के लिए 4 हजार 500 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया।

[covid-data]