डिडवीं में कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

ब्यूरो, हमीरपुर 

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध ,सूखा कचरा ,गीला कचरा व इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यशाला में स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में शोध संस्थान नेरी से शिवानी चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों को कचरे से होने वाली बीमारियों व कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी।इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। स्थानीय पंचायत प्रधान कुलधीर सिंह ने भी उपस्थित सदस्यों को कचरा प्रबंधन पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई। स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने इको क्लब प्रभारी पुर्निमा जामवाल , पूनम कुमारी ,राज कुमार , अनिरुद्ध डोगरा व संजीव कुमार सहित कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी वांटे गये व स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

[covid-data]