Search
Close this search box.

कांग्रेस आराम से जितने जा रही शिमला व् मंडी लोकसभा की सीटें : मुकेश अग्निहोत्री

ब्यूरो, सिरमौर 

सभा चुनावों में जैसे जैसे राजनैतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा करते जा रहे हैं साथ ही चुनाव प्रचार में भी तेजी आने लगी है। इसी कड़ी में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी इन दिनों सिरमौर जिला के प्रवास पर हैं। रेणुका क्षेत्र के दौरे के बाद सुल्तानपुरी आज नाहन पहुंचे। जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावों के लिए योजना पर मंथन भी किया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे और उन्होंने भी कार्यक्रताओं का मनोबल भी बढ़ाया और साथ ही उन्हें चुनावी टिप्स भी दिए

गौरतलब है कि श्री रेणुका जी विधानसभा के ग्राम पंचायत खला क्यार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा शिमला संसदीय लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक विनोद कुमार सुल्तानपुरी ने लोकसभा चुनाव का शुभारंभ जिला सिरमौर के श्री रेणुका विधानसभा से शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मिडिया से बात करते हुए कहाकि शिमला व् मंडी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आज सिरमौर में कई क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया जिससे साफ होता है लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को कबूल कर लिया है और सुल्तानपुरी की जित पक्की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कार्य प्रदेश कोअस्थिर करने का किया है उससे भी आम लोग नाराज हैं व् कांग्रेस को लाभ मिल रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अभी भी मजबूत है और उपचुनावों के बाद और भी मंजबूत होगी।
इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।

[covid-data]