
विशाल राणा, हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में हिमाचल के अग्रणी स्कूल हिम आदमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए एक बार फिर से अपना दबदबा बरकरार रखा है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार हिम अकादमी स्कूल के छात्र अनमोल सूद ने 700 में से 695 अंक लेकर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। सूर्यांश झामटा ने 700 में से 693 अंक लेकर सातवां वहीं रिद्धिमा शर्मा ने 700 में से 691 अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, मेरिट लिस्ट में अब तक 150 से जायदा मेरिट लेने का गौरव प्राप्त कर चुका है।







