
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सुजानपुर में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती को करवाने का सारा श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। यह बात भाजपा पूर्व सैनिक लीग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कही। इस मौके पर पूर्व सैनिक एवं अग्निवीर सेना भर्ती में भाग लेने आए युवक भी मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल करीब 3 माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर मिला था। और आग्रह किया था कि सुजानपुर मैदान में सेना की भर्ती आयोजित हो यह भी बताया गया था कि सुजानपुर में बीते कई वर्ष से कोई भर्ती नहीं हुई है। इलाके के युवाओं को दूर-दूर भर्ती में शामिल होने के लिए जाना पड़ता है। तमाम बातों से उन्हें अवगत करवाया गया था। पूर्व सैनिकों की इस मांग को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठाया , ओर पत्राचार के माध्यम से उन्हें सुजानपुर में सेना की भर्ती आयोजित हो को लेकर बात कही थी। उन्हीं के आग्रह पर यह अग्निवीर भर्ती सुजानपुर में आयोजित हो रही है । जिसके लिए पूर्व सैनिक और सेना भर्ती में भाग लेने आ रहे अग्निवीर उनका धन्यवाद करते हैं।। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सुजानपुर में 3 जिलों के युवा सेना भर्ती में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथियों पर पहुंच रहे हैं। सुजानपुर प्रशासन नगर परिषद एवं शहर की एनजीओ भर्ती को कामयाब बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। जहां निशुल्क रहने खाने पीने की व्यवस्था की गई है इसके साथ साथ किसी भी अग्निवीर को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है । पूर्व सैनिकों ने कहा है कि अगर किसी भी अग्निवीर को यहां पहुंचने पर किसी भी तरह की असुविधा होती है तो वह पूर्व सैनिकों सुजानपुर प्रशासन नगर नगर परिषद से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रकाश सड़ियाल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयास है कि सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में यह अग्निवीर भर्ती करवाई जा रही है। जिससे यहां पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है और युवाओं को घर द्वार पर सेना में भर्ती होने का मौका मिल रहा है।
पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीर भर्ती में भाग लेने आए युवाओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम के लगाए नारे। एक स्वर में कहा कि अग्निवीर भर्ती सुजानपुर में होना ऐतिहासिक कदम जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र। अग्निवीर ने कहा कि सौभाग्य है कि देश सेवा करने का मिल रहा मौका।